संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र में एक युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में सात नामजद और सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता जश्नप्रीत सिंह निवासी बंगावाली ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बलवंत सिंह धुरी में मोटरसाइकिल लेने गया था। जब बलवंत सिंह वापस लौट रहा था, तभी भुंडी नामक व्यक्ति उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर टैक्सी स्टैंड पुल सुआ, धुरी ले गया। जान-पहचान के लोगों ने की मारपीट वहां से उसे जबरन एक कार में बैठाकर बेनड़ा के पास किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जान-पहचान वाले कुछ व्यक्तियों ने बलवंत सिंह के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी उसे दोबारा कार में डालकर पुल सुआ, धुरी के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जश्नप्रीत सिंह के बयान के आधार पर परमीत, समीर, अनिकेत, शिवराम, प्रणीत, भुंडी और शिवम सहित सात नामजद और सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
