US Iran War Energy Crisis: भारत ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच महंगी स्पॉट गैस की ओर रुख किया है और पेट्रोकेमिकल्स पर शुल्क घटाकर घरेलू आपूर्ति बनाए रखने की कोशिश की है। कतर में ईरान के हमलों से गैस आपूर्ति बाधित होने के बाद सरकार ने अमरीका, ओमान और नाइजीरिया जैसे देशों से आयात बढ़ाया है । कतर से आयात में 93% की भारी गिरावट आई, तो वहीं अमरीका से आयात 37% बढ़ा है। कतर के रास लाफान गैस संयंत्र पर हमलों के बाद आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते भारत ने तेजी से वैकल्पिक स्रोतों की ओर रुख किया।