जोधपुर में SI भर्ती परीक्षा-2025 शुरू होने से एक दिन पहले पेपर के बॉक्स का फोटो सामने आ गया है। एग्जाम की तैयारी में लगे कर्मचारी ने ही अपने वॉट्सएप पर बॉक्स के फोटो का स्टेटस लगाया था। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशक को सस्पेंड कर दिया है। मामला जोधपुर शहर का है। कर्मचारी दीपक गहलोत भोपालगढ़ तहसील के सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अनुदेशक है। फिलहाल डेपुटेशन पर कलेक्ट्रेट में लगा हुआ है। जोधपुर एडीएम अंजुम ताहिर शमा ने बताया कि शहर में परीक्षा के लिए 111 सेंटर बनाए गए हैं। एग्जाम के पेपर को शुक्रवार शाम स्टील के बॉक्स में पैक करवाकर कोषागार में रखवाया गया था। इस काम में कर्मचारी दीपक गहलोत लगा था। उसने पेपर को रखकर बॉक्स का फोटो लेकर अपने वॉट्सएप पर स्टेटस लगा लिया। ये कर्मचारी जोधपुर के भोपालगढ़ तहसील की सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अनुदेश है। फिलहाल डेपुटेशन पर कलेक्ट्रेट में लगा हुआ है। लापरवाही सामने आते ही तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी को बताया गया, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। आयोग की भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र स्टील बॉक्स में सात लेयर सुरक्षा के साथ रखे जाते हैं।सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों एवं वायरल फोटो के संबंध में सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी लेकर कड़ी क़ानूनी कार्यवाही करवाई जा रही है।— RPSC, Ajmer (@RPSC1) April 4, 2026 लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होगी कार्रवाई परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। ऐसा कोई काम न हो जिससे परीक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो। बता दें कि एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में जिस प्रकार से धांधलियां हुई थी और विवादों में आने के बाद SI भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर सरकार सावधानी बरत रही है। इस परीक्षा को लेकर तमाम तैयारी कर ली गई है। सेंटर पर आधे घंटे पहले पेपर पहुंचेंगे आयोग की ओर से अब परीक्षा के पेपर सेंटर पर आधे घंटे पहले ही पहुंचते हैं। इससे पेपर लीक की संभावना कम हो गई है। साथ ही इसमें डिजिटल लॉक व सिक्योरिटी सिस्टम है। पेपर पहुंचने से लेकर खुलने व बंटने तक की वीडियोग्राफी होती है। इसका पूरा प्रोसेस की भी एंट्री होती है। SI भर्ती एग्जाम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- एसआई भर्ती एग्जाम- 2025 कल से, सभी तैयारियां पूरी:दो पारियों में होगी परीक्षा, 41 शहरों में 1174 सेंटर बनाए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 कल से शुरू होगी। दो पारियों में दो दिन ये एग्जाम होंगे। करीब 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश के 41 शहरों में 1174 केंद्र बनाए जा चुके हैं। भर्ती 1015 पदों के लिए है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। (पूरी खबर पढ़ें)