Gold Price Today: सोने की कीमत में आज गुरुवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार दोपहर सोने का वायदा भाव 6,388 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,47,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी में भी भयंकर मंदी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार दोपहर चांदी का वायदा भाव 18,715 रुपये की गिरावट के साथ 2,24,786 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
