मिडिल ईस्ट की जंग का असर अब एशिया में घरों और दफ्तरों तक पहुंच गया है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने ऐलान किया है कि 15 अप्रैल से सरकारी मंत्रालयों, एजेंसियों और सरकारी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम लागू होगा। वजह है तेल बचाना। यह कोई छोटा फैसला नहीं है। पूरे देश की सरकारी मशीनरी को घर से काम करने को कह दिया गया है। अनवर ने साफ कहा कि कैबिनेट ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि ईंधन की खपत कम हो और ऊर्जा की आपूर्ति स्टेबल रहे।