कोटकपूरा के फरीदकोट रोड स्थित भारत पेट्रोलियम की गीना गैस एजेंसी का दफ्तर बंद होने के कारण उपभोक्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह बराड़ व थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और बंद दफ्तर खुलवाया। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के बाहर कतारों में खड़े होकर अपनी-अपनी बारी का इंतजारर करते दिखे। लोगों का कहना था कि गैस एजेंसी का दफ्तर समय पर नहीं खोला जा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे लोग
उपभोक्ता नायब सिंह व हरप्रीत सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे पिछले 10-12 दिनों से गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के दफ्तर और गोदाम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सप्लाई नहीं मिल रही। उन्हें बार-बार आने के लिए मजबूर किया जा रहा है। गोदाम के बाहर लंबी कतारें लगी हुई थीं
उन्होंने बताया कि गोदाम के बाहर लंबी कतारें लगी हुई थीं। वहां से उन्हें दफ्तर भेजा गया। जब वे दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। दफ्तर बंद होने के कारण इंतजार में बाहर खड़े उपभोक्ताओं ने रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। गोदाम में सप्लाई के काम में व्यस्त था स्टाफ: एजेंसी मैनेजर
वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह बराड़ व थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दफ्तर खुलवाया। इस बीच दफ्तर खुलने के बाद एजेंसी के मैनेजर ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार पूरा स्टाफ गोदाम में सप्लाई के काम में व्यस्त था, जिसके कारण दफ्तर खोलने में देरी हो गई। एजेंसी को कार्य व्यवस्थित ढंग से चलाने की हिदायत: नायब तहसीलदार मामले में नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह बराड़ ने कहा कि फरीदकोट जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसी के पास लगभग 450 सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि कार्य को व्यवस्थित ढंग से किया जाए। एजेंसी को एक अलग काउंटर खोलने के निर्देश
उन्होंने कहा कि असल मे ऐसे उपभोक्ताओं को लेकर दिक्कत है, जिनके कनेक्शन की केवाईसी नहीं हुई है। इसके लिए एजेंसी को एक अलग काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।