नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के केस लड़ने वाले सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका के BJP जॉइन करने से जुड़ी रही। इस जॉइनिंग पर CM भगवंत मान ने उन्हें अपना पुराना साथी बताते हुए गुडलक कहा। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. एडवोकेट फूलका ने BJP जॉइन की, बोले- AAP के दिखाने-खाने के दांत और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व AAP नेता एचएस फूलका BJP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी जॉइन की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया। इस दौरान पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ और वर्किंग प्रधान अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान फूलका ने AAP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AAP के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं। अन्ना आंदोलन के दौरान पार्टी से जुड़े, लेकिन बाद में निराश होकर अलग हो गए। पंजाब में कानून व्यवस्था खराब है। गैंगस्टरवाद, फिरौती कॉल और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। आगे आने वाली सरकार BJP की बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं, CM भगवंत मान ने फूलका के BJP जॉइन करने पर कहा कि उन्हें मुबारक, मेरे पुराने साथी रहे हैं। मैंने तो आज तक ऐसे व्यक्ति को दोबारा जीतते हुए नहीं देखा। फूलका साहब को गुडलक। (पढ़ें पूरी खबर) 2. ग्रेनेड अटैक का VIDEO, दावा- अमृतसर के थाने पर हमले का अमृतसर के थाना भिंडी सैदां पर हुए ग्रेनेड अटैक का वीडियो सामने आया है। 14 सेकेंड के वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने हाथ में हैंड ग्रेनेड लिए हुए हैं। वीडियो के लास्ट में धमाका होता दिख रहा है। यह थाना पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ है। भिंडी सैदां थाने पर 30 मार्च की सुबह अटैक हुआ था। सूत्रों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए थे। घटना के बाद थाने के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार 2 युवक दिखाई दिए। थाने पर हैंड ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी (KLA) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी। हालांकि, पुलिस ने पोस्ट को फर्जी बताया है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. आज से बिजली-पानी, शराब महंगी, विरोध कर रहे AAP नेता बेहोश चंडीगढ़ में आज (1 अप्रैल) से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से लेकर बिजली-पानी और कूड़ा उठाना तक महंगा हो गया। कूड़ा उठाने पर 5% ज्यादा चार्ज लगा दिया गया है। डोमेस्टिक कंज्यूमर्स के लिए 0 से 100 यूनिट तक बिजली की दर 2.80 रुपए से बढ़ाकर 2.95 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। इस हिसाब से अब 100 यूनिट के लिए 280 की जगह 295 रुपए देने होंगे। इसके अलावा शराब के रेट भी 10 से 40 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, नई एक्साइज पॉलिसी में अब प्रशासन पेट्रोल पंपों और ग्रॉसरी स्टोर्स में भी प्रीमियम ब्रॉन्ड की शराब बिक्री की परमिशन दे रहा है। बढ़ी हुई दरों के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज सेक्टर-35 में प्रदर्शन किया। इस दौरान AAP के चंडीगढ़ अध्यक्ष विजय कुमार की तबीयत बिगड़ गई। वह अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें तुरंत सेक्टर 34 के अस्पताल में लेकर गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. MLA की मौजूदगी में फायरिंग, हिंसक झड़प कपूरथला में निर्दलीय MLA राणा इंदर प्रताप सिंह और AAP समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान MLA राणा की मौजूदगी में फायरिंग भी हुई, जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस फोर्स वहां पहुंची और तुरंत हालात को काबू करने की कोशिश की। यह विवाद बुधवार को सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से पहले ढिलवां स्थित ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर हुआ। इस झड़प के बाद चुनाव प्रक्रिया को रुकवा दिया गया। MLA राणा इंदर प्रताप सिंह ने कहा कि उनके एक उम्मीदवार का किडनैप कर लिया गया, जबकि एक अन्य प्रत्याशी को कार्यालय में जाने से रोका गया। यहां पुलिस एक किनारे खड़ी हो गई और AAP वालों ने नाका लगा लिया। हालांकि AAP नेता सज्जन चीमा ने इन आरोपों को गलत करार देते हुए राणा फैमिली पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए (पढ़ें पूरी खबर) 5. PG में युवती की लाश मिली, युवक बोला- उसकी तबीयत खराब अबोहर में बस स्टैंड के पीछे एक PG में युवती ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश PG के कमरे में फंदे से लटकी मिली। युवती समर सिनेमा नाम के थियेटर में काम करती थी। युवती के फंदा लगाने का पता मंगलवार आधी रात डेढ़ बजे चला। मृतका का ही एक जानकार PG पहुंचा। उसने कहा कि युवती की तबीयत खराब है। जल्दी दरवाजा खोलो। इसके बाद PG की संचालिका ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर युवती का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि आखिर युवक को युवती की तबीयत खराब होने का पता कैसे चला? (पढ़ें पूरी खबर) 6. CM मान बोले- ब्लैकमेलिंग के दम पर हड़ताल नहीं चलेगी पंजाब की मंडियों में आज से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन आढ़ती हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने कमीशन ढाई प्रतिशत पर फ्रीज किया है। इसे नियमित (रेगुलर) किया जाए। आढ़तियों की स्ट्राइक की कॉल के बाद पंजाब सरकार ने इस मुद्दे पर आढ़तियों के साथ मीटिंग करने की बात कही। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विजय कालड़ा ने पुष्टि की कि सरकार ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया है। वहीं, इस मामले में CM भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि ब्लैकमेलिंग के दम पर हड़ताल नहीं चलेगी। CM ने कहा कि उनकी हडताल केंद्र सरकार के खिलाफ है। हम उनसे मीटिंग करेंगे। उन्हें इस बारे में कहेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को पहले ही केंद्र सरकार के समक्ष उठा चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 7. रंधावा सुसाइड केस, DM के घर की बिजली काटने वाले की कस्टडी में मौत अमृतसर में DM गगनदीप रंधावा सुसाइड केस के बाद उनके घर की बिजली काटने वाले युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। मृतक गुरबख्श सिंह को तार काटने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे 5 दिन के रिमांड पर भेजा गया था। मृतक के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिमांड के दौरान गुरबख्श सिंह के साथ अत्यधिक प्रताड़ना और मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई। मृतक की मां मनजीत ने बताया कि रिमांड के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और रात में पुलिस उसे सिविल अस्पताल लेकर आई। मां ने कहा कि उनके बेटे का शरीर अकड़ा हुआ था और वह अत्यधिक दर्द में था। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया था कि उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसी रंधावा सुसाइड केस में पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर) 8. एंट्री टैक्स को लेकर प्रदर्शन, लोग बोले- कल कम किया, आज पूरा ले रहे हिमाचल प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाली 12 सीटर तक गाड़ियों पर लगने वाले एंट्री टैक्स को कम कर दिया। सरकार ने 31 मार्च को ऐलान किया कि अब बढ़े हुए टैक्स को वापस कर पुराना टैक्स ही गाड़ियों से लिया जाएगा। इसके बाद भी आज गाड़ियों से बढ़ा हुआ टैक्स लिया गया। इससे नाराज पंजाब के लोगों ने बॉर्डर एरिया में आज सुबह जगह-जगह प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों की आवाजाही रोक दी, इससे हजारों लोग फंस गए। यह प्रदर्शन ऊना के मेहतपुर, बिलासपुर के गड़ामोड़, सोलन के बद्दी, बरोटीवाला, ढेरोवाल, बघेरी, आदि टोल बैरियर पर किए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुक्खू सरकार की ओर से टैक्स कम करने के बावजूद भी बढ़ी हुई दरों से टैक्स लिया है। उन्होंने इसे तुरंत बंद करने की मांग की। हालांकि, स्थानीय प्रशासन के समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर) 9. 15 नए EV चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, 36 पहले से काम कर रहे चंडीगढ़ को ई-सिटी बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक और कदम उठाया है। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने 15 नए हाई-ट्रैफिक पॉइंट्स की पहचान की है, जहां जल्द ही नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी क्रेस्ट (CREST) की ओर से तैयार इस प्रस्ताव पर अब नगर निगम (MC) अंतिम मुहर लगाने की तैयारी में है। अगर इन 15 साइट्स को मंजूरी मिलती है, तो शहर में चार्जिंग स्टेशंस का नेटवर्क 36 से बढ़कर 51 हो जाएगा। यानी शहर के लगभग हर प्रमुख कॉमर्शियल सेक्टर में चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि, ज्यादातर चुनी गई जगहें पेड पार्किंग एरिया में हैं। ऐसे में पार्किंग स्पेस कम होने और रेवेन्यू शेयरिंग के एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. ट्रोलर्स को भज्जी बोले- टॉमी, कुत्ता पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी कमेंट्री पर ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स से भिड़ गए। कुछ फैंस ने हरभजन और वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिद्धू व अन्य पूर्व प्लेयर्स की कमेंट्री टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी कमेंट्री का स्तर गिर रहा है। कमेंटेटर खेल की तकनीकी बातों पर चर्चा करने के बजाय शायरी, मजाक और बेवजह की बातें ज्यादा कर रहे हैं। विवाद तब बढ़ गया जब एक यूजर ने कमेंट्री पैनल की फोटो शेयर कर उन्हें 3 जोकर कह दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी कमेंट्री पैनल केवल मनोरंजन तक सीमित रह गया है। इस पर भज्जी नाराज हो गए। उन्होंने जवाब में लिखा- हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। यही नहीं, होमी नाम के अकाउंट से पोस्ट थी तो भज्जी ने लिखा- होमी नहीं टॉमी। (पढ़ें पूरी खबर)
