Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी भाव लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। एमसीएक्स पर सोमवार दोपहर सोने का भाव 1619 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,636 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वायदा भाव इस समय 2,149 रुपये की गिरावट के साथ 2,25,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।