FASTag Annual Pass: अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं और FASTag एनुअल पास लेने का सोच रहे हैं, तो जल्द ही ले लीजिए। 1 अप्रैल से इसके दाम बढ़ जाएंगे। NHAI ने एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी है। यानी इसमें 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी छोटी लगती है, लेकिन जो आज हो सकता है, उसे कल पर क्यों टालना। पहले यह समझते हैं कि यह एनुअल पास है क्या।