पंजाब के फाजिल्का जिले में संदिग्ध हालातों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रताप बाग में एकत्र हुए परिवार ने आरोप लगाए कि उन्हें शंका है कि मृतक की पत्नी ने ही उसकी हत्या की है। हालांकि मृतक की माता का कहना है कि करीब 6 महीने पहले ही उसका लड़का अपनी पत्नी सहित गांव से फाजिल्का शहर आकर रहने लगा था। फिलहाल उनके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है। 16 साल पहले हुई थी शादी जानकारी देते हुए मृतक जसकरण सिंह (35) की माता ने बताया कि वह बठिंडा के गांव बाजक के रहने वाले है। करीब 16 साल पहले उन्होंने धूमधाम से अपने लड़के की शादी की थी। लेकिन 6 महीने पहले उसके लड़के जसकरण की पत्नी उसे अपनी बातों में उलझा कर फाजिल्का ले आई। जहां वह काशीराम कॉलोनी इलाके में रहने लगे। दो दिन पहले बहन से मिला था हालांकि दो दिन पहले ही उसका लड़का अपनी बहन के पास गया और उसे बताया कि उसकी पत्नी बहुत गलत है। जो गलत चल रही है। जिससे वह परेशान हो चुका है। और उसके साथ में नहीं रहना चाहता । अभी यह बात चल रही थी कि आज उनके पास उसकी मौत की खबर आ गई। उनका आरोप है कि जसकरण की पत्नी ने उसकी हत्या की है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और सूचना पुलिस को दी गई है । मामले में परिवार द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है। उधर सिटी थाने के पुलिस अधिकारी एएसआई ओम प्रकाश का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।