भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, जिससे लेनदेन आसान और तेज हुआ है। लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में भी लगातार इजाफा देखा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 1 अप्रैल से डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए नए और सख्त ऑथेंटिकेशन नियम लागू करने का फैसला किया है। अब हर ऑनलाइन पेमेंट पर दो-तरफ से वेरिफिकेशन (2FA) अनिवार्य हो जाएगा। सिर्फ एक पासवर्ड या पुराना OTP काफी नहीं रहेगा। फिलहाल कई लोग UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या वॉलेट से पेमेंट करने के लिए सिर्फ OTP से काम चला लेते हैं, लेकिन अब यह तरीका बदल जाएगा।
