राजस्थान में सोमवार को कोटा-टोंक में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कोटा में पेड़ भी गिर गए। अजमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू और नागौर में बारिश हुई। जैसलमेर में दोपहर में आंधी चली। जयपुर-जोधपुर सहित कई जिलों में बादल छाए। राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 31 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 1 अप्रैल को सिस्टम का असर खत्म होने पर प्रदेश में मौसम ड्राय रहेगा। इससे पहले, रविवार को इस सिस्टम का असर कमजोर रहा। बीकानेर संभाग में दिन में धूप रही। जालोर, सिरोही और पाली में हल्के बादल छाए। जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में आसमान बिल्कुल साफ रहा और धूप रही। … मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…