अजमेर जिले में 4 दिन से लापता जीजा-साले के शव कुएं में मिले। दोनों के शव बहुत बुरी हालत में थे। दोनों की आंख निकली हुई थी और चेहरे-सिर पर चोट के निशान थे। उनकी बाइक भी कुएं में मिली। सूचना पर भिनाय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने अजमेर से FSL की टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने दोनों शव भिनाय अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए हैं। पूजा का सामान लेने घर से निकले थे
ASI रामाकिशन ने बताया- सुरेन्द्र (25) पुत्र पप्पू निवासी सूपा, केकड़ी और विष्णु (15) पुत्र रामेश्वर निवासी जैतपुरा के शव सोमवार सुबह 11 बजे एक कुएं में मिले। दोनों 26 मार्च से लापता थे। शव के सड़ने पर आसपास के इलाके में बदबू फैलने लगी। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो कुएं में 2 शव नजर आए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शव कुएं से बाहर निकाले। उनकी बाइक भी कुएं के अंदर मिली। जानकारी के अनुसार, दोनों 26 मार्च की रात को करीब 9 बजे परचूनी का सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे। घर नहीं लौटे, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
दोनों रात को घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने 28 मार्च को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विष्णु की मां चकोली ने 28 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। उसने रिपोर्ट में बताया- बेटा विष्णु और दामाद सुरेंद्र 26 मार्च की रात 9 बजे परचूनी का सामान लाने की कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर मां ने बेटे के नंबर पर कॉल किया, लेकिन दोनों का फोन बंद आया। फिर उन्होंने अपने सगे-संबंधियों को फोन पर जानकारी दी। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिले तो थाने में रिपोर्ट दी। प्रथम दृष्टया हादसा, फिर भी हर पहलू पर जांच
ASI रामाकिशन ने बताया कि कुएं के दोनों ओर रास्ते हैं और कुआं बीच में है। ऐसे में शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि अंधेरे में दिखाई नहीं देने के कारण बाइक सहित कुएं में गिर गए हो। लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। ASI ने बताया- परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। फिलहालत मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा होगा। ग्रामीण बोले- मारकर कुएं में फेंके शव
ग्रामीणों के अनुसार, जब दोनों के शव बाहर निकाले गए थे तो बहुत बुरी हालत में थे। उनकी आंखें बाहर निकली हुई थी। चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। शव कई दिनों से पानी में पड़े रहने के कारण फूल गए। पहली नजर में शवों को देखकर लगता है कि किसी की उनके साथ हाथापाई हुई और बाद में मारकर कुंए में फेंक दिया हो। ये खबर भी पढ़ें रिटायर्ड टीचर दंपती की पीट-पीटकर हत्या:घर में लहूलुहान हालत में मिले शव, बेटा गुरुग्राम में है सॉफ्टेवयर इंजीनियर ब्यावर में रिटायर्ड शिक्षक दंपती की सरिये से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घर में पति-पत्नी ही थे। उनका बेटा नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर था। रविवार रात करीब 8 बजे क्षेत्र में पानी सप्लाई के दौरान उनके घर से लगातार पानी बहता रहा। काफी देर तक पानी बंद नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)