डीडवाना-कुचामन जिले में ट्रक ने स्कूटी सवार डिस्कॉम कर्मचारी (संविदाकर्मी) को कुचल दिया। हादसे में 30 वर्षीय कर्मचारी का सिर फटकर कई टुकड़ों में सड़क पर बिखर गया। कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर उसके साथ जा रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला मौलासर थाने के निमोद का है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे रणवा पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, उसके साथी मनीष को इलाज के लिए मौलासार ले जाया गया, जहां से उसे कुचमान के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मीटर लगाने जा रहा था, पीछे से मारी टक्कर जानकारी के अनुसार कुचामन निवासी अंकित कुचामन डिस्कॉम ऑफिस में संविदा पर लगा हुआ था। बिजली के मीटर लगाने का काम करता था। उसका साथी मनीष भी उसके साथ ही मीटर लगाने का काम करता है। सोमवार को अंकित और मनीष सिंह मौलासर गांव में बिजली का ​मीटर लगाने जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने अं​कित की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अंकित स्कूटी समेत ट्रक के नीचे आ गया। जबकि मनीष दूसरी तरफ गिर गया। ट्रक अं​कित के सिर को कुचलता हुआ पेट्रोल पंप की तरफ जाने लगा। हादसा देख पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी दौड़कर आए और ट्रक को रुकवाया। कर्मचारी के सिर के टुकड़े सड़क पर फैले हादसा इतना दर्दनाक था कि अं​कित की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट में उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया और सिर के टुकड़े सड़क पर फैल गए। वहीं उसका दूसरी साथी गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मौलासार ले गया, जहां से उसे कुचमान के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अं​कित का शव मौलासर की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।