New Income Tax Rules: एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही कई सारे बदलाव भी होने वाले हैं। कर्मचारियों की CTC वही रहेगी। तनख्वाह उतनी ही मिलेगी। लेकिन हाथ में आने वाले पैसे कम हो सकते हैं। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए इनकम टैक्स नियमों की वजह से ऐसा होने वाला है। पहले कंपनियां सैलरी स्ट्रक्चर में काफी लचीलापन रखती थीं। कई भत्ते और सुविधाएं ऐसी दी जाती थीं, जो टैक्स बचाने में काम आती थीं। अब सरकार ने हर चीज को स्पष्ट कर दिया है। जो पहले ग्रे ज़ोन में था, वो अब टैक्स के दायरे में आ गया है।
