लखनऊ में यूपी एटीएस ने अकरम, सफ़ील, मोहम्मद तौहीद और कासिम को गिरफ्तार किया. ये आरोपी पाकिस्तान स्थित संगठन से जुड़े थे और गैर-मुस्लिम धार्मिक नेताओं की हत्या की योजना बना रहे थे. उनका उद्देश्य देश में शरीयत कानून लागू करना और समान विचारधारा वाले लोगों को रेडिकलाइज करना था. सभी आरोपियों को जेल भेजा गया और जांच जारी है.
