Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार शाम सोने का भाव 1.30 फीसदी या 1807 रुपये की भारी बढ़त के साथ 1,41,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.35 फीसदी या 2,977 रुपये की बढ़त के साथ 2,22,851 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।