दैनिक भास्कर की ओर से बांसवाड़ा के लीयो ग्राउंड पर होने वाले दो दिवसीय गरबा महोत्सव के दूसरे दिन बारिश ने खलल डाला। तेज बारिश की वजह से गरबा महोत्सव को स्थगित कर दिया गया। अब 30 सितंबर को लीयो ग्राउंड पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार- गरबा स्थगित होने से आज 28 सितंबर के एंट्री पास 30 सितंबर को मान्य रहेंगे। बता दें कि दो दिवसीय गरबा महोत्सव की शुरुआत शनिवार से हुई थी। पहले दिन गरबा खेलने वालों की भारी भीड़ उमड़ी थी। कार्यक्रम की शुरुआत मातारानी की आरती से हुई थी। वहीं बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन किया था। बांसवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा और शैलेंद्र भट्ट अतिथि थे। दैनिक भास्कर के यूनिट हेड शिवराज शर्मा और लीयो कॉलेज के निदेशक मनीष त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया था। पहले दिन शहरवासी गुजरात के पारंपरिक परिधानों में दो ताली, तीन ताली, डांडिया, भवई, हिंच और घूमर से लेकर स्पेशल बॉलीवुड सॉन्ग्स पर जमकर थिरके थे।
