सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर आरबीटी-2511 ‘मलंग’ मंदिर मार्ग पर आ गया। 2 घंटे तक सड़क पर ही बैठा रहा। इस दौरान पर्यटकों से भरी जिप्सी और कैंटर की लंबी कतार लग गई। पर्यटक और मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद कर दी गई। जिससे लंबा जाम लग गया। टाइगर के वापस जंगल में जाने पर पर्यटकों की गाड़ियां निकली। मामला शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग स्थित मिश्र दर्रा गेट के पास का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें टाइगर सड़क पर बैठा नजर आ रहा है। दो घंटे बाद करीब 10 मिनट तक टाइगर मलंग ने चहल कदमी भी की। टाइगर ‘मलंग’ के PHOTOS
मिश्र दर्रा गेट के पास के पास घूमता रहा
दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे टाइगर आरबीटी-2511 ‘मलंग’ त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आ गया। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के मंदिर मार्ग स्थित मिश्र दर्रा गेट के पास टाइगर ने करीब 10 मिनट तक चहल-कदमी की। इस दौरान टाइगर को देखकर सैलानी रोमांचित हो गए और उसे कैमरे में कैप्चर करने की होड मच गई। टाइगर इससे विचलित नहीं हुआ और सड़क पर बैठक ही सुस्ताने लगा। करीब 2 घंटे तक आराम करने के बाद मलंग वापस जंगल की ओर चला गया। गाड़ियों का लंबा जाम लगा, श्रद्धालु भी फंसे
वन विभाग की ओर से सुबह करीब 3200 पर्यटकों को सफारी की परमिशन दी गई। जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी गणेश मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। ऐसे में अचानक टाइगर के बीच रास्ते आ जाने पर आवाजाही पूरी तरह जाम हो गई। ये खबर भी पढ़ें… रणथंभौर में बाघिन ने रोका श्रद्धालुओं का रास्ता:2 घंटे तक बंद रही आवाजाही; जंगल में लौटी तो ली राहत की सांस सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग क्षेत्र में बुधवार को बाघिन का मूवमेंट देखा गया। एहतियात के तौर पर करीब 2 घंटे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई। बाघिन का मूवमेंट जंगल की ओर होने पर दुर्ग में फिर से एंट्री शुरू की गई। हालांकि इस दौरान एंट्री पॉइंट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सैलानियों की भीड़ जमा हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)