दैनिक भास्कर की ओर से जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड परिसर में चल रहे तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आज रविवार को समापन है। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के लोग गरबा देखने के लिए पहुंचे। यहां पर भास्कर की ट्रेनिंग वर्कशाप में ट्रेनिंग लेने वाले स्टूडेंट राजस्थानी से लेकर गुजराती कल्चर से जुड़ी हुई ड्रेस पहन कर डांडिया खेलने के लिए पहुंचे हैं। अंतिम दिन करीब 225000 वोट का पावरफुल साउंड लगाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी शामिल होंगे। बता दें कि शहर के लोगों के क्रेज को देखते हुए इस महोत्सव में दो सर्कल बनाया गया जिसमें से एक सर्कल उन लोगों के लिए रखा गया है जिन्होंने भास्कर की वर्कशॉप में ट्रेनिंग ली थी। वहीं दूसरा सर्कल ट्रेडिशनल ड्रेस पहन कर आने वाले आम शहर वासियों के लिए है। पहली बार यहां पर से स्टेप में डांडिया खेलते हुए भी पार्टिसिपेट नजर आ रहे हैं।