Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में आज मंगलवार सुबह सोने की कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1.19 फीसदी या 1659 रुपये की गिरावट के साथ 1,37,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोमवार को सोने में भारी-भरकम बिकवाली देखने को मिली थी। कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव न्यूनतम 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में करीब 18,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है।
