कोटा के नांता थाना क्षेत्र के नया खेड़ा इलाके में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मामले में सोमवार शाम को दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना का वीडियो आज सामने आया है। बाइक सवारों ने शुरू की तोड़फोड़ पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर को नया खेड़ा इलाके के शंकर ढाबे पर 4 से 5 लोगों ने ढाबे पर तोड़फोड़ की। वहां मौजूद लोगों ने उनका विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 5 से 6 लोग घायल हो गए। घायलों को एमबीएस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हॉस्पिटल में भी विवाद घटना के बाद जब दोनों पक्ष अस्पताल पहुंचे तो वहां भी हंगामे की स्थिति बन गई, जिसके बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। ढाबा मालिक घायल विष्णु ने आरोप लगाया है कि बदमाश लूटपाट के इरादे से ढाबे में घुसे थे और विरोध करने पर मारपीट की। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। झगड़े में घायल अन्य लोगों की पहचान ब्रजमोहन, निर्मल, लोरीक गुर्जर, ओम के तौर पर हुई है। नांता थाना के एएसआई दुर्गालाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। देखिए मारपीट के PHOTOS- …. ये खबर भी पढ़ें कोटा में हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में 2 गुट भिड़े:पुलिस के सामने गेट तोड़ा, पार्षद पति पर हमला किया, VIDEO सामने आया कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में 2 गुटों के बीच झड़प हो गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। 6-7 युवकों के ग्रुप ने पहले इमरजेंसी वार्ड का गेट तोड़ दिया, और फिर हॉकी और डंडे लेकर अंदर घुस गए। इसके बाद दोनों गुटों के सदस्य आमने-सामने आ गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। (पूरी खबर पढ़ें)
