फाजिल्का जिले के कई गांवों में पुलिस और एक्साइज विभाग अवैध शराब के लिए रेड मारी। पुलिस ने घरों में रेड करते हुए कई जगह से अवैध लाहन और शराब बरामद की है । बताया जा रहा है कि पंचायती जमीन पर बने पार्क की जमीन में नीचे दबा कर रखी गई। इसके अलावा, घरों में बेड में, खेतों में मोटर वाले कमरे में छुपा कर रखी गई, यहां तक की गांव के छप्पड़ के पानी में छुपा कर रखी गई अवैध लाहन और शराब बरामद हुई है। फिलहाल, मामले में कार्यवाही की जा रही है। जलालाबाद के इन गांवों में मारी रेड जानकारी के अनुसार, पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जलालाबाद के गांव काठगढ़, पालीवाला और ढाणी प्रेम सिंह में रेड कर दी गई। इस रेड के दौरान पुलिस ने कई घरों में बेड के नीचे छुपा कर रखी गई अवैध शराब बरामद की। अवैध लाहन का जखीरा बरामद इसके अलावा, खेतों में मोटर वाले कमरे में छुपा कर रखी गई या फिर बंद घरों में छिपाई गई, पशुओं के कमरे में छिपाई गई, अवैध लाहन का जखीरा बरामद किया है। वहीं, गांव के छप्पर से भी पानी में छुपा कर रखे गए लाहन के ड्रम मिले हैं। एक्साइज एक्ट में कार्रवाई की जा रही बताया जा रहा है कि कल 5000 लीटर अवैध लाहन बरामद कर उसे नष्ट किया गया है। इसके साथ ही भट्ठियों का सामान भी मिला है। जबकि, 200 लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई है। फिलहाल, पुलिस द्वारा इस मामले में एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
