मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने 400 नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी साउथ मोगा में दर्ज मुकदमा नंबर 112, धारा 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई। जांच अधिकारी सरदारा सिंह ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 10:10 बजे पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हरदेव सिंह उर्फ देव को गिरफ्तार किया गया। हरदेव सिंह प्रवाना नगर, मोगा का निवासी है। तलाशी लेने पर 400 गोलियां बरामद तलाशी लेने पर आरोपी हरदेव सिंह के कब्जे से 400 नशीली गोलियां बरामद हुईं। ये गोलियां हल्के पीले रंग की हैं और इनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे। मोगा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।