चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में एक युवक की पैर फिसलने से मौत हो गई। वह कल रविवार को अपने घर से नीचे उतर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। इसके बाद उसे सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां से डॉक्टर ने उसे प्रारंभिक ट्रीटमेंट देकर वापस घर भेज दिया। लेकिन आज उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई है। तबीयत खराब होने के बाद दोबारा करवाया भर्ती घर ले जाने के बाद पीड़ित की दोबारा से तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उचित इलाज न मिलने का आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वह दशरथ को लेकर आए थे। उसे समय यहां पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। उसके बाद जब आज दोबारा से उसको लेकर आए तब भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इस कारण उसे उचित इलाज नहीं मिल सका। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।
