बाड़मेर की सरकारी स्कूल के क्लास रूम में पंखा गिरने के मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर और एसपी से दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने रिपोर्ट में घायल छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति व जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी देने को कहा है। घटना 16 मार्च को सांसियों का तला गवर्नमेंट स्कूल में हुई थी। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया है कि 16 मार्च 2026 को सांसियों का तला की सरकारी स्कूल के क्लास रूम में छत का पंखा गिरने से दो छात्र घायल हो गए थे। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया था कि घटना स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है। यह हुई थी घटना
सोमवार(16 मार्च) की सुबह करीब 10 बजे बाड़मेर के सरकारी स्कूल की क्लास में अचानक पंखा गिर गया था। प्रार्थना सभा के बाद बच्चे क्लास में पहुंचे ही थे, तब ही हुक सहित पंखा दोनों बच्चों के सिर पर गिर गया। हादसे में पहली क्लास के स्टूडेंट मनीष (5) पुत्र अर्जुनराम और दूसरी क्लास में पढ़ने वाले मनीष (6) पुत्र जबाराराम घायल हो गए। घटना के बाद क्लास में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ व आस-पास के लोगों ने दोनों बच्चों को बाड़मेर के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। घटना के बाद सहमा एक स्टूडेंट हॉस्पिटल में अपनी दादी को देखकर रोने लगा था। ऐसे में मामले को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने गंभीर माना और कलेक्टर व एसपी से रिपोर्ट मांगी है। ———————-
घटना से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए: सरकारी स्कूल में स्टूडेंट पर गिरा पंखा, दो घायल:प्रार्थना सभा के बाद रूम में पहुंचे थे बच्चे; परिजन बोले- टीचर्स की लापरवाही से हुआ हादसा