पाली में निर्माणाधीन मकान में काम करता युवक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। वह 35 फीट की ऊंचाई से सीधे सिर के बल जमीन पर गिरा, ऐसे में उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। हादसे में तीसरी मंजिल पर बन रही दीवार भी उसपर जा गिरी। गंभीर घायल को जोधपुर रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गर्दन की हड्डी टूटी जानकारी के अनुसार, 25 साल का नितेश पुत्र गुलाबराम निवासी बालराई (गुड़ा एंदला) शुक्रवार को ढोला गांव में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। आरसीसी भरने के दौरान अचानक तीसरी मंजिल की दीवार टूट गई। जिससे बैलेंस बिगड़ने से वह तीसरी मंजिल से करीब 35 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा। युवक के गिरने के साथ ही उस पर तीसरी मंजिल से दीवार भी आ गिरी। हादसे में उसके गर्दन की हड्डी टूट गई। रास्ते में ही जान गई जिसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते उसकी मौत हो गई।
