फरीदकोट के सभी थानों और चौकियों में 21 और 22 मार्च को विशेष समाधान कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों का उद्देश्य आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं प्रदान करना और उनकी शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इन समाधान कैंपों के दौरान लोगों की व्यक्तिगत, पारिवारिक, संपत्ति संबंधी और अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुनकर दोनों पक्षों की सहमति से तुरंत निपटारा किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को शीघ्र और न्यायपूर्ण राहत मिल सके। एसएसपी के निर्देशों पर लगाए जा रहे कैंप जिला पुलिस की तरफ से एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देशों के तहत जिले इस पहल से लोगों का कीमती समय भी बच रहा है और पुलिस प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हो रहा है। फरीदकोट पुलिस द्वारा आयोजित इन कैंपों में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि उनकी शिकायतों को बिना देरी के सुना जा रहा है और जल्द समाधान किया जा रहा है। जनता को बेहतर व प्रभावी सेवाओं के लिए लगाएं जाते है कैंप:डीएसपी इस मामले में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा भविष्य में भी ऐसे विशेष समाधान कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और कानूनी समाधान सुनिश्चित किया जा सके और उन्हें बेहतर व प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकें।
