भीलवाड़ा में 7 साल के मासूम की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने परिवार के साथ ईंट भट्टे पर गया था, जहां खेलते-खेलते वह टैंक में गिर गया। काफी देर तक पता नहीं चला और जब परिजन उसे ढूंढकर बाहर निकाल पाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ईंट भट्टे पर खेल रहा था बच्चा, अचानक हुआ हादसा घटना सदर थाना क्षेत्र के बडला चौराहे के पास हलेड़ रोड स्थित एक ईंट भट्टे की है। यहां रहने वाले कैलाश प्रजापत का खुद का ईंट भट्टा है। जानकारी के अनुसार उनका 7 साल का बेटा शिवम भट्टे पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह वहां बने पानी के टैंक में गिर गया। परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लगी और बच्चा लंबे समय तक टैंक में ही पड़ा रहा। काफी देर बाद तलाश में मिला, तब तक हो चुकी थी मौत जब काफी देर तक शिवम नजर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान बालक टैंक में बेहोश हालत में मिला। परिजन तुरंत उसे बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित परिजन बच्चे को तुरंत भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन हो गया। पोस्मॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा घटना के बाद बच्चे के शव को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। हलेड़ पुलिस ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे से परिवार में मचा कोहराम इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ईंट भट्टे पर काम करने वाले लोगों और आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर है। मासूम की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।