जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर चल रहे आधुनिक निर्माण कार्यों और सुविधाओं के विस्तार के चलते आने वाले दिनों में रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। जैसलमेर आने और यहाँ से जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें बीच के स्टेशनों पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन 26 मार्च को साबरमती से रवाना होकर केवल पोकरण तक ही आएगी। पोकरण से जैसलमेर के बीच यह आंशिक रद्द रहेगी। वापसी में 27 मार्च को यह गाड़ी जैसलमेर के बजाय पोकरण से ही संचालित होगी। यानी यात्रियों को पोकरण जाकर ट्रेन पकड़नी होगी। वहीँ लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस 27 मार्च को श्री भादरिया लाठी स्टेशन तक ही चलेगी, और भगत की कोठी-जैसलमेर ट्रेन 27 मार्च को थैयात हमीरा स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, स्टेशन यार्ड के नवीनीकरण, कोचिंग रखरखाव सुविधा के विकास और इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के चलते यह निर्णय लिया गया है। साबरमती सुपरफास्ट का जैसलमेर सफर कटा अहमदाबाद-साबरमती से जैसलमेर आने वाले यात्रियों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि साबरमती सुपरफास्ट अब जैसलमेर तक नहीं पहुंचेगी: इन ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर
जैसलमेर स्टेशन पर चल रहे कार्यों के कारण अन्य ट्रेनें भी जैसलमेर नहीं पहुँच पाएंगी: लालगढ़ एक्सप्रेस 6 दिन तक चलेगी देरी से निर्माण कार्यों के कारण केवल रूट ही नहीं, बल्कि समय सारणी भी बदली गई है। ट्रेन संख्या 14704 (लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस) 21 से 26 मार्च तक लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 60 मिनट (1 घंटा) देरी से रवाना होगी। यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे ने अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले एनटीईएस (NTES) ऐप या 139 नंबर पर संपर्क कर अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति सुनिश्चित कर लें, ताकि स्टेशन पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
