अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर दो लाजपत नगर में पैदल घर लौट रही युवती का पर्स छीनकर तीन बाइक सवार भाग गए। युवती ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद युवक बाइक को छोड़कर भाग गए। लेकिन युवक को पकड़ लिया गया। इस घटना का CCTV भी सामने आया है।
स्कीम दो निवासी युवती पास की दुकान पर आई थी। पैदल लौटते समय बाइक पर आए युवकों ने युवती का पर्स छीन लिया और तेजी से बाइक दौड़ने लगे। युवती चिल्लाते हुए उनके पीछे दौड़ी। कुछ दूरी पर बाइक फिसल गई। युवक पैदल भागने लगे। लेकिन एक युवक को आसपास के लागों ने पकड़ लिया। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के आने पर युवक को सुपुर्द कर दिया। उसके युवती ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर भी मामले की पड़ताल में लगी है। वैसे एक युवक पुलिस के हाथ आ गया। जिससे जल्दी आरोपी गिरफ्तार किए जा सकेंगे। इस मामले में कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि रात को महिला ने शिकायत नहीं दी थी। लेकिन शांति भंग के आरोप में एक युवक को अरेसट किया था। बाकी मामले की जांच कर रहे हैं। महिला की शिकायत के अनुसार जांच की जाएगी।