टी-20 लीग के दो मैचों को लेकर मोहाली जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण पार्किंग, टॉयलेट और सुरक्षा का पूरा इंतजाम पहले ही करने की तैयारी है। टाटा आईपीएल के मैच 31 मार्च और 11 अप्रैल 2026 को मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। मैच से पहले चेक होंगे फायर उपकरण स्टेडियम के बाहर पर्याप्त पार्किंग जगह चिह्नित की जा रही है, ताकि पुलिस आसानी से वाहन व्यवस्था संभाल सके। पार्किंग के पास मोबाइल टॉयलेट और यूरिनल भी लगाए जाएंगे। आग की सुरक्षा के लिए फायर अधिकारी स्टेडियम के अंदर सभी उपकरण चेक कर रहे हैं। आसपास की सड़कों की होगी मरम्मत जीएमएडीए अधिकारी स्टेडियम तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत और स्टेडियम की मजबूती भी जांची जा रही है। इसके लिए एडीसी ने सख्त हिदायत दी कि सभी जांच, मरम्मत और सर्टिफिकेट मैच से काफी पहले पूरा कर लिया जाए।
