बठिंडा पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी जंग तेज करते हुए ड्रग हॉटस्पॉट इलाके बीड़ तालाब बस्ती में एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया और 6 एफआईआर दर्ज कर बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। पंजाब के स्पेशल डीजीपी PSPCL जतिंदर कुमार जैन ने मीडिया को बताया कि मार्च 2025 से नशों के खिलाफ लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीड़ तालाब बस्ती में एक ‘CASO’ (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया गया। इस ऑपरेशन में 500 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। छह एफआईआर दर्ज, अब तक 68 किलोग्राम हेरोइन किए बरामद ऑपरेशन के दौरान, हॉटस्पॉट इलाके से हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए, जिसके संबंध में छह एफआईआर दर्ज की गई हैं। डीजीपी जैन ने बताया कि अब तक कुल 2000 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। बठिंडा पुलिस ने कुल 68 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है और 78 मामलों में लगभग 13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। पिछले हफ्ते भी नशीले पदार्थों की बड़ी खेप की थी बरामद पिछले हफ्ते भी नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप बरामद की गई थी। पुलिस के इस संयुक्त अभियान को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए नशीले पदार्थों का बड़ा असर हुआ है। यदि ये पदार्थ जमीनी स्तर तक पहुंच जाते, तो समाज को भारी नुकसान होता। कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मार्च 2025 से अब तक 600 मामले अकेले हॉटस्पॉट इलाकों से संबंधित मार्च 2025 से अब तक दर्ज 2100 मामलों में से 600 मामले अकेले हॉटस्पॉट इलाकों से संबंधित हैं। पुलिस उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है जो बार-बार ऐसे अपराधों में शामिल होते हैं। डीजीपी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति गलत गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।