आरडी बर्मन फैंस क्लब, श्रीगंगानगर की ओर से ‘बॉलीवुड सिंगिंग नाइट’ का अयोजन 22 मार्च रविवार को होगा। ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल (BDIS) के ऑडिटोरियम में आयोजित यह कार्यक्रम में महान संगीतकार आरडी बर्मन (पंचम दा) के लंबे समय तक सहयोगी रहे प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैक्सोफोन वादक मनोहरी सिंह को समर्पित रहेगा। क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गोयल, संस्थापक संयोजक शैलेंद्रसिंह चौहान (शैली), सचिव डॉ. कुसुम जैन और कोषाध्यक्ष ललित डोडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शहर में पहली बार 20 संगीतकार एक साथ मंच संभालेंगे। ड्रम, की-बोर्ड, तबला, ढोलक, गिटार, बेस गिटार, सैक्सोफोन, ब्रास इंस्ट्रूमेंट्स और पर्कशन जैसे वाद्य यंत्रों के साथ शानदार संगत होगी। मुंबई, चंडीगढ़ और लुधियाना से आएंगे सिंगर कार्यक्रम में मुंबई से वर्षा दत्त और संगीता कारजोना, चंडीगढ़ से तनिष्का मथारू, लुधियाना से मुकेश शर्मा, मुंबई से माजिद और प्यारे चौहान, बीकानेर से अजीतसिंह पवार जैसे नामी गायक अपनी मधुर आवाज में आरडी बर्मन सहित अन्य दिग्गज संगीतकारों के क्लासिक हिट गाने गाएंगे। 20 म्यूजिशियन की लाइव बैंड संगत देने वाले कलाकारों में चंद सुलेमानी, सुनील गौर्धा, धीरज भारती, अरुण मानकोटिया, पंकज पाहवा, राहुल शाह, मिंटू देवगन, नमन शर्मा, ताहिर हुसैन, जाकिर हुसैन, त्रिलोक शर्मा, हिमांशु शर्मा, अंश मौर्य, कुलदीप अरोड़ा, मनोज सिंह, शौर्य मानकोटिया, राजकुमार शर्मा, असगर अली और शैलेंद्रसिंह चौहान शामिल हैं। विशेष संगीतकार और अतिथि म्यूजिक डायरेक्टर संतोष कटारिया, तुलसी अनुपम, विमल चटर्जी, श्रीमती चिन्मयी चटर्जी और सुल्तान सुलेमानी जैसे विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहानी, अध्यक्षता भारतीय चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सोहनलाल सिहाग करेंगे। स्पेयर जिओ इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सतीश कुमार गोयल, टाटिया ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया और रिद्धि सिद्धि ग्रुप के डायरेक्टर मुकेश शाह विशेष अतिथि होंगे। संरक्षक अजय गुप्ता, श्याम जैन, राजेश जैन, घनश्याम राजपुरोहित सहित दर्जनों प्रमुख लोग स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। क्लब के संस्थापक सदस्य, संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने भी इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया है।