जीप और बाइक टक्कर में चार की मासूम और उसके पिता की मौत हो गई। दोनों एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मामला प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र का है। थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया-घटना दोपहर 1 बजे थाना क्षेत्र में चुपना और नौगांवा के बीच की है। मृतकों की पहचान प्रतापगढ़ के खेरोट (प्रतापगढ़) निवासी मंसाराम और उनकी 4 साल की बेटी दिव्या के रूप में हुई। बेटी के साथ कार्यक्रम में जा रहा था पिता
मंसाराम के छोटे भाई गौतम ने घटना को लेकर रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि मेरा भाई अपनी चार की बेटी को लेकर अपनी साली की बेटी का तिलक लेकर खेरोट से 30 किलोमीटर दूर नरवाली (धरियावद, प्रतापगढ़) जा रहे थे। घर से 15 किलोमीटर आगे ही सोमवार दोपहर 1 बजे चुपना-नौगांवा रोड पर सिंह पुरिया माताजी के पास एक तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को अरनोद सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंडी में मंजदूरी करता था युवक
गौतम ने बताया-मंसाराम मंडी में मजदूरी का काम करता था। पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर था। दिव्या घर में सबसे छोटी थी। उससे बड़ा एक भाई और एक बहन है। जीप ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया-परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। जीप ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। … यह खबर भी पढ़ें बेकाबू वैन पुलिया से 20-फीट नीचे गिरी, पिता-पुत्र की मौत:5 घायलों का अजमेर में इलाज जारी; 19 फरवरी को हुई थी बेटे की शादी भीलवाड़ा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर घायल हो गए। परिवार चित्तौड़गढ़ स्थित सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहा था, इसी बीच नेशनल हाईवे 148 पर उनकी वैन बेकाबू हो गई और पुलिया से 20 फीट नीचे जा गिरी। (पढ़ें पूरी खबर)