राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को आज एसएमएस हॉस्पिटल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। राज्यपाल आज अपनी रूटीन जांच करवाने दोपहर करीब 1 बजे एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनको भर्ती कर लिया। एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक राज्यपाल ब्लड समेत अन्य रूटीन इंवेस्टिगेशन के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। यहां जांच के दौरान घबराहट होने के बाद उनको बुखार आ गया, जिसके बाद उनको मेडिकल आईसीयू 2 में भर्ती किया गया। इस दौरान चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी हॉस्पिटल पहुंचे। किडनी में समस्या डॉक्टर के मुताबिक राज्यपाल को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही किडनी में थोड़ी समस्या को देखते हुए यहां जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी की टीम की देखरेख में ट्रीटमेंट किया जा रहा है। वहीं, राज्यपाल के यूरिन और ब्लड की दोबारा सैंपलिंग कराकर उन्हें टेस्टिंग के लिए भिजवाया है। 7 से ज्यादा डॉक्टर का बोर्ड बनाया गया राज्यपाल के ट्रीटमेंट के लिए 7 से ज्यादा डॉक्टरो की टीम का एक मेडिकल बोर्ड बनाया है। इसमें जनरल मेडिसिन, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी से सीनियर डॉक्टर्स है। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। इन डॉक्टर्स का बनाया बोर्ड एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन ने राज्यपाल की देखरेख के लिए 9 डॉक्टर्स की टीम का एक बोर्ड बनाया है। इसमें जनरल मेडिसिन से सीनियर प्रोफेसर डॉ. पुनीत सक्सेना, नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट से डॉ. धनंजय अग्रवाल, डॉ. संजीव कुमार, यूरोलॉजी डिपार्टमेंट से डॉ. ​शिवम प्रियदर्शी, डॉ. नचिकेत व्यास, एंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट से डॉ. संदीप माथुर, माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट एचओडी डॉ. रजनी शर्मा, कार्डियोलॉजी से डॉ. हिमांशु मेहला के अलावा एक अन्य डॉक्टर शामिल हैं। जयपुर से जुड़ी अपनी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।

You missed