राजस्थान में मंगलवार को पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मेल के जरिए दी गई। जयपुर कार्यालय में आई इस धमकी में सभी पासपोर्ट ऑफिस को खाली करने की बात कही गई थी। जयपुर रीजनल ऑफिस की मेल पर ISI के नाम से भेजे गए ईमेल में लिखा- दोपहर 1 बजे बम ब्लास्ट होंगे। सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियातन संबंधित कार्यालयों को खाली करवा दिया गया। जयपुर के ऑर्बिट मॉल के पासपोर्ट सेवा केंद्र और झालाना स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में एक घंटे तक सर्च चला। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों को ऑफिसों में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके अलावा सीकर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, झालावाड़ जिलों में भी सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्तों, डिविल डिफेंस, डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया है। हालांकि कहीं भी सर्च में संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है। अब पढ़िए मेल में क्या कहा- 5 IED बम लगाए हैं, सभी कर्मचारी बाहर निकल जाएं। DMK पार्टी से जुड़े जाफर सादिक की लगभग 2000 करोड़ रुपये के मेथ (ड्रग्स) मामले में हुई गिरफ्तारी असलियत को छिपाने के लिए की गई है। यह मामला सिर्फ ड्रग्स का नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा उद्देश्य है। देखिए पूरे राज्य से पोस्ट ऑफिस के बाहर की तस्वीरें…
