पठानकोट के साथ सटे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के बॉर्डर नाकों को पुलिस ने AI से लैस कर दिया है। आतंकी गतिविधियों और तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने ये कदम उठाया है। पुलिस का दावा है कि AI सिस्टम से ऐसे अपराधियों को भी पकड़ा जा सकेगा जो हुलिया बदल लेते थे।
इंस्पेक्टर मोहित टाक ने बताया कि DGP पंजाब और SSP पठानकोट के दिशा निर्देशों पर इंटरस्टेट नाकों पर पुलिस को हाईटैक किया गया है। AI टूल की मदद से पुलिस की नजर से अब अपराधी आसानी से नाके पार नहीं कर पाएंगे।
बता दें कि पठानकोट संवेदनशील जिला होने के चलते ये कदम उठाया गया है। आर्मी कैंटोनमेंट और एयरबेस होने के चलते यहां पहले से थ्री लेयर सुरक्षा रहती है। नाकों की निगरानी पुलिस के सीनियर अफसर खुद करेंगे। इससे लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। 24 घंटे की निगरानी शुरू की
इंस्पेक्टर मोहित टाक ने बताया कि DGP पंजाब और SSP पठानकोट के दिशा निर्देशों पर पठानकोट के साथ सटे इंटरस्टेट नाकों से गुजरने वाले लोगों की 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। कई बार जम्मू-कश्मीर से कुछ शरारती तत्व हथियार या नशा लेकर पंजाब में दाखिल हो जाते हैं। AI टूल की मदद से नशा तस्करी पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी। जम्मू साइड से आने वाले हर व्हीकल पर रखी जा रही नजर
मोहित टाक ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से आने वाले हर वाहन पर पुलिस नजर रख रही है। चैकिंग के बाद ही वाहनों को पंजाब में एंट्री दी जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाने में दें, ताकि समय रहते किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जानें क्या है पीएआईएस 2.0… शक होने पर पुलिस खींचती है फोटो- नाके पर अगर पुलिस को किसी व्यक्ति पर शक होता है तो उसका मोबाइल से फोटो खींचा जाता है। इसके बाद उसके फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं। इसके साथ ही वॉयस सैंपल लिया जाता है। इसके बाद इसे AIS 2.0 टूल के जरिए चैक किया जाता है। एआई में पहले से ही अपराधियों की पूरी जानकारी दी गई है। अगर कोई अपराधी हो तो AI टूल इसे तुरंत पहचानकर नाके पर मौजदू कर्मचारी को जानकारी दे देता है। क्रिमिनल रिकॉर्ड आने पर तुरंत किया जाता वैरिफाई- पुलिस ने बताया एआई टूल अगर किसी का क्रिमिनल रिकॉर्ड बताती है तो उसे उसके बारे में पुलिस संबंधित थानों से वेरिफाई करती है। अगर उसका रिकॉर्ड मिलान होता है तो उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जाता है।
पुलिस को दिए मोबाइल टैब में इनबिल्ट के है AI- पुलिस ने बताया इंटरस्टेट नाकों पर पुलिस को टैब दिए गए हैं। इन टैब मे नया एआई टूल इनबिल्ट है। इस टैब के साथ फोटो लेते ही एआई पहले फेस की पहचान करता है। इसके बाद फिंगर प्रिंट और फिर वॉयल सैंपल की।
