शहीद के घर से अशोक चक्र चोरी के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ का है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अशोक चक्र बरामद कर लिया है। अनूपगढ़ थाना एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया- 1 नवंबर 2025 को थाना क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह ने रिपोर्ट थी। जिसमें बताया कि उनके दादा लांस हवलदार शीशपाल सिंह 1961 में गोवा मुक्ति संग्राम के दौरान शहीद हो गए थे। 15 अगस्त 1962 को उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। श्रीगंगानगर में रहता था परिवार विक्रम सिंह ने बताया- मैं वन विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर श्रीगंगानगर में कार्यरत हूं। 8 महीने से पूरा परिवार श्रीगंगानगर में ही रह रहा है। 1 नवंबर को मैं अनूपगढ़ के वार्ड 21/15 स्थित अपने घर पहुंचा। जहां मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले भी टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभालने पर पता चला कि दादा को मिला अशोक चक्र, नगदी और कई उपकरण चोरी हो गया हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर अशोक चक्र बरामद एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामकुमार को सौंपी गई। टीम ने जांच के बाद थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ अंकित को शनिवार के दिन पदमपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर अशोक चक्र को बरामद कर विक्रम सिंह और उनके पिता से शिनाख्त कराई। थाना अधिकारी ने बताया-पूछताछ में आरोपी से अन्य चोरियों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं में 17 मामले दर्ज हैं। गोवा मुक्ति संग्राम के दौरान हुए थे शहीद
एसएचओ ने बताया-परिवादी विक्रम सिंह के दादा लांस हवलदार शिशपाल सिंह साल 1961 में गोवा मुक्ति संग्राम के दौरान शहीद हुए थे। उन्हें 15 अगस्त 1962 को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने पुर्तगाली सेना के खिलाफ साहस का प्रदर्शन किया था और 18 दिसंबर 1961 को घायल होने के बाद शहीद हो गए थे। …. यह भी पढ़ें चोरी की वारदात की जगह कमिश्नर ने किया दौरा:1 दिन में खुलासा करने पर लोगों ने पुलिस के समर्थन में लगाए नारे जोधपुर के भीमजी का मोहल्ला में हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। कमिश्नर ने स्थानीय लोगों से मिलकर पुलिस गश्त और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक लिया। बता दें कि क्षेत्र में एक दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने मामले का एक दिन में खुलासा कर दिया था। (पढ़ें पूरी खबर)