सीकर जिले में खंडेला के हिमांशु वर्मा का यूपीएससी-2025 के फाइनल रिजल्ट में सलेक्शन हुआ है, हिमांशु ने 779वीं रैंक हासिल की है। हिमांशु के पिता नंद लाल वर्मा जयपुर के शासन सचिवालय में पंचायत राज विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी हैं और मां शारदा वर्मा LIC में डिविजनल मैनेजर हैं। हिमांशु ने पांचवें अटेंप्ट में ये सफलता हासिल की है। इससे पहले हिमांशु ने 4 अटेंप्ट‌ किए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि हिमांशु 2 बार UPSC के इंटरव्यू तक जरुर पहुंचे। हिमांशु का 12वीं कक्षा के बाद IIT में सलेक्शन हो गया था। 28 वर्षीय हिमांश ने IIT गुवाहाटी से B.Tech की पढ़ाई की है।
गुवाहाटी में पढ़ाई करते समय ही हिमांशु ने यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी। हिमांशु अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर लियोनल मैसी‌ को आइडल मानते हैं।फिलहाल हिमांशु जयपुर में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में ब्रांच मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। हिमांशु ने रेगुलर स्टडीज, बदलते एग्जामिंग पैटर्न की समझ, सोशल-पाॅलिटिकल-ज्योग्राफिकल बदलाव को लगातार स्टडी करने को सफलता का फाॅर्मूला बताया।