केंद्र सरकार के अधीन रेलवे विभाग में करीब 11 लाख कर्मचारियों की दिवाली रौशन होने वाली है। क्योंकि उनके खाते में हजारों रुपये क्रेडिट होने वाले हैं। यह रकम प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) के नाम पर दी जाएगी। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब रेलवे अपने 10.91 लाख कर्मचारियों के खाते में 1865.68 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगा।
