Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.32 फीसदी या 355 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक बाजार में भी शुरुआती कारोबार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली, धीमी डिमांड और डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने वाले लोग कीमतों में इस गिरावट से आकर्षित हो सकते हैं।

You missed