फाजिल्का जिले में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने एक महिला और पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लोग भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसा उन्हें ब्लैकमेल कर रूपयों की मांग करते हैं। हालांकि उनके पास दर्ज करवाई गई शिकायत पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 25 हजार कैश, 2 मोबाइल और एक कार बरामद हुई है। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी । वॉट्सएप के जरिए लोगों को फंसाती सदर थाना फाजिल्का के एसएचओ प्रगट सिंह ने बताया कि उनके पास हनीटरैप का मामला सामने आया था, कि एक लड़की वॉट्सएप के जरिए भोले भाले लोगों को मैसेज कर पहले अपने जाल में फंसाती है। फिर उक्त शख्स से मुलाकात कर उसकी फोटोज कर उसे अपना टारगेट बनाया जाता है। जिसे बाद में ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की जाती है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यक्ति को ब्लैकमेल करके मांगे 4 लाख रुपए पुलिस के मुताबिक जलालाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति को उक्त महिला ने अपने जाल में फंसाया, और उससे 4 लाख रुपए की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसे रुपए लेने के लिए बुलाया गया था। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को गिरफ्तार किया और उनसे एक कार, दो मोबाइल और 25 हजार कैश बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंदीप कौर उर्फ ऋतु और जोगिंदरपाल सिंह उर्फ गुलाबी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति लाधुका से पूर्व सरपंच है। जिस पर पहले भी मुकदमा दर्ज है। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
