हनुमानगढ़। टाउन में सोमवार देर रात आपसी रंजिश में कई युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर किशोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने मंगलवार सुबह श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टाउन पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।