हनुमानगढ़। टिब्बी क्षेत्र के गांव दौलतपुरा में मंगलवार सुबह एक घर में घुसकर चोर साढ़े तीन लाख रूपए चोरी कर ले गए। दिन दहाड़े हुई चोरी की इस वारदात पर ग्रामीणों ने बुधवार को टिब्बी थाने पहुंचकर रोष जताया, साथ ही थानाधिकारी को ज्ञापन दिया। वहीं दिन दहाड़े हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।