Bhamashah Mandi Bhav: भामाशाहमंडी में मंगलवार को सभी जिंसों की आवक 70 हजार कट्टे की रही। गेहूं 15, चना 50 रुपए मंदा रहा। धनिया 300, सरसों 100 रुपए तेज रही। लहसुन लगभग 1500 कट्टे की आवक रही। नया लहसुन 3500 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। किराना बाजार में खाद्य तेलों के भावों में आंशिक बदलाव आया।
