Gold Silver Price Today: बड़े दिनों बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी मंगलवार सुबह सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.64 फीसदी या 1041 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,557 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। यूएस डॉलर में मजबूती और कमजोर हाजिर मांग ने भी निवेशकों को बिकवाली के लिए प्रेरित किया। हालांकि, टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता और यूएस-ईरान तनाव ने गिरावट को सीमित रखा।