विधानसभा में शून्यकाल के दौरान व्यपारियों और आम लोगों को गैंगस्टर्स से मिलने वाली धमकियों का मामला गूंजा। निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए कहा- आज विदेश में बैठे गैंगस्टर्स, जेल में बैठे बदमाश धमका रहे हैं। हमें यूपी-बिहार, मुंबई की तर्ज पर गैंगस्टर्स को ठोंकने की आवश्यकता है। एक को ठोक देंगे तो बाकी में मैसेज जाएगा।
मंगलवार को निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने कहा- इंटरनेट कॉलिंग से व्यापारियों, डॉक्टरों सहित प्रतिष्ठित लोगों को वसूली के लिए गैंगस्टर्स की धमकी आम बात हो गई है। परचून की दुकान भी ढंग से चल रही है तो उसके पास भी धमकी आ रही है। धमकियों से व्यापारियों में दहशत है। जिसको धमकी मिलती है, वह अपनी दुकान, अपने शोरूम, अपने प्रतिष्ठान तक नहीं जा पाता। उसके बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। परिवार घरों में कैद होकर रह जाता है। गैंगस्टर्स के लोकल नेटवर्क को ध्वस्त करिए
भाटी ने कहा- जिसे धमकी मिलती है, उसके घर के बाहर दो पुलिसकर्मी तैनात कर देते हैं। उसके बाद भी गैंगस्टर फोन करके कहते हैं कि ये दो पुलिसवाले क्या आपको बचा लेंगे? यह जानकारी इन गैंगस्टर्स तक कौन पहुंचाता है? कोई स्थानीय नेटवर्क है, जो इनकी मदद करता है। संपत्ति जब्त कर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए
संगठित अपराध में मदद करने वाले स्थानीय गैंग की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। रक्तरंजित राजस्थान होने से बचाना है तो चुन-चुन कर बदमाशों को बाहर निकालकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। नाबालिग बच्चों तक को क्राइम में शामिल किया जा रहा है। हमें यूपी-बिहार, मुंबई की तर्ज पर गैंगस्टर्स को ठोंकने की आवश्यकता है। एक को ठोंक देंगे तो बाकी में मैसेज जाएगा। इससे पहले विधानसभा में आज (मंगलवार) महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट के विकास पर दो साल में हुए काम से जुड़े सवाल पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच बहस हो गई। जूली ने दो साल में 100 करोड़ में से केवल 2 लाख खर्च होने पर सवाल उठाए तो दीया कुमारी ने पिछली सरकार पर पलटवार किया। दो साल में 2 लाख 83 हजार ही खर्च किए
महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट से जुड़े बीजेपी विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने कहा- डीपीआर का काम शुरू हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आपकी 2024-25 की घोषणा थी। आपने 100 करोड़ की घोषणा की थी, लेकिन दो साल में 2 लाख 83 हजार ही खर्च किए हैं। इसे पूरा कब करेंगे। टोकाटाकी पर स्पीकर ने जताई नाराजगी
इस दौरान सदन में कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति की। गोविंद सिंह डोटासरा भी बोलने लगे। स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब डीपीआर बन गई है तो काम शुरू होगा और क्या रह गया। बार-बार खड़ा होना सही नहीं है। विधानसभा में बहस की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए….
