सावधान! आप जो नॉनवेज मोमोज, बिरयानी व मीट खा रहे हैं तो उसे अच्छे से परख लें। कहीं ऐसा न हो कि इन चीजों में आपको कुत्तों का मीट खिलाया जा रहा हो। लुधियाना में डाबा इलाके के ढिल्लो नगर के खाली प्लाट में 15 के करीब कुत्तों की चमड़ी व दांत मिले हैं। डॉग लवर्स को शक है कि इलाके में कुत्तों को मारकर उनका मीट अलग-अलग चीजों में प्रयोग किया जा रहा है। यह शक तब हुआ जब ढिल्लो नगर के एक खाली प्लाट में 15 से ज्यादा कुत्तों की खालें व दांत मिले। डॉग लवर व साइलेंट फ्यूरो एसोसिएशन एनजीओ की कविता शर्मा ने कुत्तों की हत्या किए जाने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी कार्रवाई करने में आनाकानी की तो उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से संपर्क साधा। मेनका गांधी के हस्तक्षेप से पुलिस ने अब डाबा थाने में एक अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की। 1 फरवरी को मिली थी कुत्तों की खालें कुत्ता गुम हुआ तो हुआ खुलासा ज्यादातर पालतू कुत्तों की खालें मिली कविता शर्मा ने बताया कि वहां पर जो खालें मिली वो ज्यादातर पालतू कुत्तों की हैं। उन्होंने बताया कि उसके बाद इलाके में पता किया तो कई परिवार सामने आए जिन्होंने कहा कि उनके पालतू कुत्ते गायब हुए हैं। मोमोज में कुत्ते की मीट मिलने के मामले पहले भी आए सामने: कविता शर्मा ने बताया कि पहले भी कई शहरों में मोमोज में कुत्ते की मीट मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि मोहाली में भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। पालतू कुत्तों को बनाते हैं निशाना: कविता शर्मा ने बताया कि ऐसे लोग पालतू कुत्तों को निशाना बनाते हैं। स्ट्रीट डॉग का पता सब को रहता है। गली में कुत्ता न दिखे तो लोग एक दूसरे को पूछना शुरू कर देते हैं। स्ट्रीट डॉग को पकड़कर ले जाना भी मुश्किल होता है। पर्चा दर्ज करके जांच शुरू कर दी जांच अधिकारी हरचरणजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में पर्चा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे ताकि पता चल सके कि आखिर खाली प्लाट में कुत्तों की खालें किसने फेंकी हैं।