बीकानेर में आठवीं कक्षा की छात्रा की हत्या के बाद इलाके में लगातार दूसरे दिन भी तनाव बना हुआ है। 21 फरवरी को छात्रा एग्जाम देने के लिए घर से निकली थी। दोपहर करीब 1:30 बजे शव मिला था। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे मौके से उठाने नहीं दिया। प्रशासनिक समझाइश के बाद 22 फरवरी दोपहर 12 बजे शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। फिलहाल मांगों को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है और परिजन व ग्रामीण अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। मांगें पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी परिजनों का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन और ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। घर से परीक्षा देने निकली, परीक्षा केंद्र तक पहुंची ही नहीं परिजनों ने बताया कि छात्रा (13) अपने घर से करीब 2 किलोमीटर पैदल स्कूल जाती थी। उसका 8वीं बोर्ड का एग्जाम चल रहा है। सुबह बच्ची घर से परीक्षा देने निकली थी। सेंटर पर नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने हमें सूचना दी। परिजनों का कहना कि बच्ची 12:15 बजे घर से निकली थी और करीब 1:46 बजे स्कूल प्रशासन से सूचना आई कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद हम लोगों ने तलाश शुरू कर दी। थोड़ी दूर पहुंचे तो बच्ची का शव अर्द्धनग्न हाल में पड़ा था। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। सबूत प्रभावित होने का खतरा प्रशासन की समझाइश बॉडी को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजन और ग्रामीण अस्पताल में धरने पर बैठे हैं। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता जारी है, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कंटेंट : राधेश्याम पूनिया — ये खबर भी पढ़िए … परीक्षा देने जा रही 8वीं की छात्रा की हत्या:झाड़ियों में मिला शव, रेप की आशंका; सेंटर पर नहीं पहुंची तो टीचर्स ने घर फोन किया बीकानेर में 8वीं क्लास में की छात्रा का अर्धनग्न हालत में शव मिला है। छात्रा पास की ढाणी से स्कूल में आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन एग्जाम सेंटर तक नहीं पहुंची। पूरी खबर पढ़िए
